उपशास्त्री व शास्त्री द्वितीय खंड की परीक्षा शुरू

उपशास्त्री व शास्त्री द्वितीय खंड की परीक्षा शुरू

महिषी. मुख्यालय स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्व विद्यालय की अंगीभूत इकाई श्रीउग्रतारा भारती मंडन संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री प्रतिष्ठा तृतीय खंड की परीक्षा समाप्ति के बाद गुरुवार को उपशास्त्री व शास्त्री द्वितीय खंड की परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा के पहले दिन विश्व विद्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक डॉ अशोक कुमार आजाद ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया. केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ नंद किशोर चौधरी ने जानकारी देते बताया कि केंद्र में स्थानीय सहित गोस्वामी लक्ष्मीनाथ मधुसूदन संस्कृत महाविद्यालय बनगांव, अमी लाल बबुआ उप शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय खाड़ा बुधमा व रूद्र उप शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय हुलास डीह के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. उप शास्त्री परीक्षा में कुल 202 परीक्षार्थियों में 187 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. इसके अतिरिक्त महिषी के सत्र 2021-24 के शास्त्री द्वितीय खंड के सात पूर्ववर्ती छात्र भी परीक्षा में शामिल हुए हैं. कदाचार मुक्त परीक्षा संयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों की सहभागिता ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >