शिक्षक के घर में चोरी का असफल प्रयास

शिक्षक के घर में चोरी का असफल प्रयास

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 5 में दिन दहाड़े चोरों ने शिक्षक के घर में चोरी का असफल प्रयास किया. शिक्षक प्रभाष यादव ने बताया कि सुबह घर के सदस्य अपने अपने काम पर चले गये थे. बच्चा भी पढ़ने के लिए विद्यालय गया था. घर में कोई नहीं था. इसी दौरान चोरों ने बाउंड्री फांद कर मुख्य दरवाजा व खिड़की तोड़ने का प्रयास किया. तोड़ने में सफल नहीं होने पर खंती से रोशनदान को तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका. आबादी के बीच दिनदहाड़े इस तरह की घटना से लोग सकते में है. गृह स्वामी का भांजा अजय देव यातायात पुलिस में पदस्थापित है. सूचना पर पहुंची सदर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >