वेस्ट टू कंपोस्ट योजना के तहत गोबरगढ़ा में सोलह करोड़ से होगा प्लांट स्थापित

वेस्ट टू कंपोस्ट योजना के तहत गोबरगढ़ा में सोलह करोड़ से होगा प्लांट स्थापित

करते रहेंगे जनता के हित में काम, किसी भी प्रकार के दबाव या षड्यंत्र से नहीं होंगी विचलित – महापौर सहरसा . नगर निगम महापौर बेनप्रिया ने शनिवार को निगम कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की. उन्होंने कहा कि बीते चार दिनों से कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अपने स्वार्थपूर्ण एजेंडे को लेकर उनकी व जननेता स्व संजीव झा की छवि को धूमिल करने का सुनियोजित एवं कुत्सित प्रयास कर रहे हैं. महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सहरसा की जनता भली-भांति समझती है कि यह साजिश विकास कार्यों से ध्यान भटकाने एवं नगर निगम की स्वच्छ पारदर्शी कार्यप्रणाली को कमजोर करने की एक विफल कोशिश है. नगर विकास विभाग के मंत्री एवं प्रधान सचिव ने तत्परता से हस्तक्षेप कर नगर निगम के विरुद्ध रची जा रही इस साजिश को नाकाम कर दिया है. जिसके लिए उनका आभार व्यक्त करती है. महापौर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सदैव भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. यही कारण है कि जिन लोगों के अवैध हित प्रभावित हुए हैं. वे आज अनर्गल आरोपों एवं अफवाहों का सहारा लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. जो काम हो रहा है, उससे हमारे विरोधियों को इससे बहुत तकलीफ हो रही है. पहले तो काम पहले होता नहीं था. अब काम हो रहा है तो कुछ लोगों को लग रहा है कि काम क्यों हो रहा है. लेकिन वह स्पष्ट कर देना चाहती हैं कि ना तो वह डरने वाली है एवं ना ही सहरसा के विकास को रोकने की किसी भी साजिश को सफल होने देंगी. उन्होंने कहा कि अब कोई अपमानित करने का कोशिश करेगा तो फिर हम लक्ष्मी नहीं दुर्गा बनकर सामने आयेंगी. नारी हमेशा लक्ष्मी होती है. चाहे वह कोई पद पर हो. लेकिन ऐसे कृत्य पर उसको दुर्गा बनना पड़ता है. उन्होंने कहा कि सहरसा की जनता ने उन पर जो विश्वास एवं समर्थन जताया है. वह उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने आश्वस्त किया कि यह विश्वास कभी टूटने नहीं दिया जायेगा. नगर के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के लिए उनकी लड़ाई और तेज होगी. महापौर ने दो टूक कहा कि सहरसा के विकास में बाधक बनने वाले तथाकथित लोगों को लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. नगर निगम जनता के हित में काम करता रहेगा एवं किसी भी प्रकार के दबाव या षड्यंत्र से विचलित नहीं होगा. महापौर ने बताया कि शहर में सुपर मार्केट एवं आंबेडकर पुस्तकालय के समीप मार्केट कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है. इसके अलावा वेस्ट टू हेल्प एवं वेस्ट टू कंपोस्ट योजना के तहत गोबरगढ़ा में लगभग सोलह करोड़ की राशि से प्लांट स्थापित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उनके एवं स्व संजीव झा की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं. लेकिन नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति से जिनके अवैध हित प्रभावित हुए हैं, वही अफवाह फैला रहे हैं. वह ना डरेंगी, ना विकास रुकने देंगी. विकास उनकी प्राथमिकता है एवं जनता के भरोसे पर वह खरी उतरेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >