अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत

अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत

घटना बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर शर्मा टोला के पास की ट्रक चालक की जमकर पिटाई करते हुए किया पुलिस के हवाले, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी, सौरबाजार . अनियंत्रित ट्रक ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला को रौंद दिया है. घटना बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर शर्मा टोला के पास रविवार दोपहर की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सहरसा की ओर से सौरबाजार की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे अपने दरवाजे पर बैठी एक बुजुर्ग महिला को रौंदते हुए घर में जा घुसी. जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर हीं मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद स्थानीय आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना की सूचना पर पहुंची बैजनाथपुर थाना पुलिस ने चालक और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान सहरसा नगर निगम के बैजनाथपुर वार्ड नंबर 22 निवासी मदन शर्मा की 65 वर्षीय माता उर्मिला देवी के रूप में हुई है. जबकि ट्रक ने पड़ोस के नवल शर्मा के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए एक युवक मंगल चौधरी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. जख्मी युवक लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए बैजनाथपुर- सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग को जाम कर घटना का विरोध किया. आक्रोशित लोग दोषी ट्रक चालक पर कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे. जिसे बैजनाथपुर थाना पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराते हुए यातायात को बहाल कराया. मालूम हो कि सौरबाजार से बैजनाथपुर के बीच बराबर सड़क दुघर्टना होती रहती है. इस वर्ष जनवरी से अब तक इस एक किलोमीटर के दायरे में आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान सड़क दुघर्टना में जा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >