72 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टोटो जब्त

पतरघट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गोलमा बैंक चौक के समीप एक टोटो से 72 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की.

पतरघट. पतरघट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गोलमा बैंक चौक के समीप एक टोटो से 72 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा शराब ढुलाई में प्रयुक्त टोटो को भी जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद एएसआई विष्णुदेव कुमार मोदी ने पुलिस बल के सहयोग से गोलमा बैंक चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध टोटो रिक्शा को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान टोटो में रखी 72 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद हुई. मौके पर ही पुलिस ने गोलमा बस्ती निवासी राजेश कुमार कामत एवं भागवतपुर बस्ती निवासी सौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त टोटो को भी जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >