50 लीटर शराब के संग दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

क्षेत्र के पस्तवार पंचायत के झिटकी हनुमान मंदिर गली में गुप्त सूचना आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

महिषी. क्षेत्र के पस्तवार पंचायत के झिटकी हनुमान मंदिर गली में गुप्त सूचना के आलोक में की गयी घेराबंदी में पचास लीटर देसी शराब के संग दो तस्कर सुंदरवन निवासी मदन मुखिया व देवन सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के जवानों ने कार्रवाई की. शादी की नियत से लड़की अगुवा किये जाने का मामला दर्ज महिषी. क्षेत्र के ऐना पंचायत के ठुठा निवासी विनोद पासवान की पत्नी जतनी देवी ने गांव के ही लालो पासवान, उसकी पत्नी विमला देवी व पुत्र विकास कुमार पर शादी के नीयत से लड़की अगुवा किए जाने का मामला दर्ज कराते विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है. आवेदिका ने अपने आवेदन में कहा है कि पिछले 16 दिसंबर को भी इन लोगों ने लड़की का अपहरण किया था. लेकिन पंचायत के बाद 18 दिसंबर को वापस लौटाया था. पुनः इन सबों ने घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष जय शंकर ने बताया कि मामला दर्ज कर बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >