दो दिवसीय 18वां अजब रंगीला गजब रंगीला महोत्सव 29 से

दो दिवसीय 18वां अजब रंगीला गजब रंगीला महोत्सव 29 से

सहरसा . श्री खाटू श्याम भक्त मंडल द्वारा आगामी 29 एवं 30 मार्च को खाटू श्याम मंदिर परिसर में 18वां “अजब रंगीला गजब रंगीला” महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इस भव्य धार्मिक आयोजन का स्थल श्री खाटू श्याम मंदिर, बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर निर्धारित किया गया है.मंडल के सचिव आदित्य मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय महोत्सव में बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की अमृत गंगा प्रवाहित की जाएगी. साथ ही आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों का भी आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. उन्होंने बताया कि यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं. इस वर्ष भी आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मंडल के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक महोत्सव का लाभ उठाएं एवं आयोजन को सफल बनाएं. आदित्य मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम में जयपुर से अभिषेक नामा, कोलकाता से करिश्मा चावला, कुमार दीपक, रवि शर्मा, अक्षय बैरोलिया ‘केशव’ सहित अन्य कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >