कोसी तटबंध पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल

कोसी तटबंध पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल

सिमरी बख्तियारपुर. सलखुआ थाना क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना कटघरा पुनर्वास के समीप घटी. जब फनगो गांव से पूजा-अर्चना के लिए कारू बाबा स्थान जा रहे तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बाइक सवार युवक पुनर्वास क्षेत्र के पास पहुंचे तभी पश्चिम दिशा से आ रही एक टेंपो ने गलत साइड से आकर सामने से कट मार दी. जिससे आगे चल रही बाइक अचानक रुक गयी व पीछे से आ रही दूसरी बाइक उससे टकरा गयी. इस टक्कर में तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. एक युवक का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. जबकि दो युवकों को सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायल युवक संजीत चौधरी, तपेश चौधरी का चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >