पुलिस बल पर हमला करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस बल पर हमला करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी करनी गयी पुलिस पर हुआ था हमला सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौनी पंचायत के भटपुरा गांव में बीते 18 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक फरार बदमाश के आने की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस बल पर हमला करने के मामले में बख्तियारपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिली कि पुलिस पर हमला करने वाला दो अभियुक्त अपने घर भटपुरा आया हुआ है. सूचना का सत्यापन करने के बाद छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. जिसके बाद बख्तियारपुर पुलिस ने अभियुक्त के घर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी पवन यादव के पुत्र पंकज कुमार और मकसूदन साह के पुत्र हरिओम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी नौ असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये दोनों असामाजिक तत्वों को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >