डॉ अनिल कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलखुआ के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्वर्गीय डॉ अनिल कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि शनिवार को अस्पताल परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी.

डॉ अनिल कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर सलखुआ ने याद किया अपना मसीहा

सलखुआ. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलखुआ के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्वर्गीय डॉ अनिल कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि शनिवार को अस्पताल परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. इस मौके पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने डॉ सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मालूम हो कि डॉ अनिल कुमार सिंह का निधन 17 जनवरी 2024 को अपने ड्यूटी रूम में हृदयगति रुकने से हो गया था. उनका असामयिक निधन न केवल स्वास्थ्य विभाग, बल्कि पूरे सलखुआ क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति साबित हुआ.

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ सिंह सेवा और समर्पण की जीवंत मिसाल थे. वे सलखुआ में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित रहते थे और महीने में केवल एक-दो दिन ही बैठक या कार्यालय के कार्यों से बाहर जाते थे. शेष समय वे दिन-रात, वर्ष के 365 दिन अस्पताल और मरीजों की सेवा में लगे रहते थे. उनके द्वारा दी गयी निस्वार्थ सेवाओं की भरपाई निकट भविष्य में संभव प्रतीत नहीं होती. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार, डॉ अजय, डॉ अविनाश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रमन कुमार, प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार, सम्स रजा, जयप्रकाश, शशि भूषण, मो. नौशाद, शाहिद सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >