आज शहीद कुंदन के परिजनों से मिलेंगे सुशील मोदी

आज शहीद कुंदन के परिजनों से मिलेंगे सुशील मोदी

सहरसा: गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुईं हिंसक भिड़ंत में शहीद हुए आरण निवासी कुंदन कुमार के परिजनों से मिलने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शनिवार को सत्तरकटैया प्रखंड जायेंगे. जहां शहीद के परिवार से मिलकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देंगे. जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि जिले के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री का स्वागत बलुआहा पुल पर दिन के एक बजे करेंगे.

जहां से उपमुख्यमंत्री सीधे शहीद के परिवार से मिलने आरण गांव जायेंगे. वहां से लौटने के क्रम में उपमुख्यमंत्री जिला परिसदन में थोड़ी देर रुकेंगे एवं वापस पटना के लिए प्रस्थान करेंगे. उपमुख्यमंत्री के जिला आगमन को लेकर पार्टी नेता व कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >