बैंकिंग लेन-देन में सतर्कता बरतने और धोखाधड़ी से बचाव के बताये उपाय

बैंकिंग लेन-देन में सतर्कता बरतने और धोखाधड़ी से बचाव के बताये उपाय

वित्तीय साक्षरता सप्ताह में डिजिटल सखियों का सशक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सत्तरकटैया . प्रखंड क्षेत्र स्थिति एमबीसी कोचिंग परिसर में शनिवार को बॉयफ एल एंड टी फाइनेंस द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत डिजिटल सखियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल सखियों को केवाईसी, सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से सशक्त बनाना था, ताकि वे यह ज्ञान अपने कार्यक्षेत्र की उद्यमी महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचा सकें. कार्यक्रम में जिला प्रोजेक्ट इंचार्ज राजन कुमार सिन्हा एवं प्रखंड कलस्टर प्रभारी रिंकी सिंह ने डिजिटल सखियों को संस्था की कार्यप्रणाली, वित्तीय सेवाओं तथा केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बैंकिंग लेन-देन में सतर्कता बरतने और धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताये. केवाईसी के महत्व,वर्ष 2002 में लागू मनीलॉन्ड्रिंग निरोधक कानून तथा सुरक्षित बैंकिंग के पांच सुनहरे नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला.प्रतिभागियों को चार्ट पेपर के माध्यम से इन नियमों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया. उन्होंने बताया की देश के 18 राज्यों में सक्रिय बॉयफ लाईवली हुड्स के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में डिजिटल सखियों को हैंडबिल, वर्कबुक और बैनर वितरित किये गये. प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित कर अभ्यास आधारित गतिविधियां करायी गयी, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उद्यमी महिलाओं को जागरूक कर सकें. समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली डिजिटल सखियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया. यह कार्यक्रम वित्तीय साक्षरता, केवाईसी अनुपालन और सुरक्षित बैंकिंग की समझ को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ. इस मौके पर रेस्ट्री से राहुल कुमार, मो तैयब सहित दर्जनों डिजिटल सखियां मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >