फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के तीन खिलाड़ी अंडर 19 में हुए चयनित

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के तीन खिलाड़ी अंडर 19 में हुए चयनित

सहरसा. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा सुपौल में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर 19 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए घोषित जिला क्रिकेट टीम में पटेल मैदान में चल रहे फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के तीन खिलाड़ियों प्रवेश कुमार, आयुष कुमार एवं उज्जवल कुमार का चयन हुआ. जिसमें प्रवेश कुमार को जिला अंडर 19 टीम का कप्तान बनाया गया. फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अन्य खिलाड़ियों में अमन राज, दर्श राज, अभिनव कुमार एवं करण कुमार का चयन भी जिला अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ है. जिससे फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाडियों में उत्साह का माहौल है. सुपौल में प्रवेश के नेतृत्व में सहरसा अंडर 19 की टीम अपना पहला मैच समस्तीपुर के खिलाफ खेलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >