कलश यात्रा के साथ शुरू हुई तीन दिवसीय रामधुनी

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई तीन दिवसीय रामधुनी

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के सहसौल स्थित श्रीश्री 108 शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय अखंड रामधुनी को लेकर शनिवार को 501 कन्या व महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा स्थानीय सुरसर नदी के सहसौल घाट पर पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुंची. ढोल नगाड़ों व जय श्री राम के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना हुआ था. 12 अप्रैल से आयोजित अखंड रामधुनी 14 अप्रैल तक की जायेगी्. जिसमें बाहर के दर्जनों मंडली के कलाकार शामिल हो रहे हैं. वहीं पंडित उमेश झा की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें मुख्य रूप से मुखिया संघ अध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिंह, सरपंच संजीत कुमार सिंह, राय बहादुर केसरी, रविंद्र ठाकुर. जयकांत गुप्ता, पंकज ठाकुर, विजय साह, अरविंद केसरी, हरिनंदन गुप्ता, कुंदन झा, पिंटू झा, देवेश सिंह, मुन्ना सिंह, मुकेश सिंह, दीपक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह सहित ग्रामीण व कन्या महिला शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >