रेल ओवरब्रिज निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, तीन माह में कार्य पूरा करने का निर्देश

रेल ओवरब्रिज निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण,

ओवरब्रिज के दोनों ओर अप्रोच पथ का कार्य सात दिन के अंदर पूरा करने का निर्देश सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 के बायपास में स्थित निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज का शनिवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसी व एनएचएआई के कर्मियों को जुलाई माह में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में तीन माह के अंदर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया जाये. साथ ही उन्होंने ओवरब्रिज के दोनों ओर अप्रोच पथ का कार्य सात दिन के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और तय समय सीमा के अंदर काम पूरा करना अनिवार्य है. निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही और सुस्त कार्यशैली के कारण काम काफी धीमी गति से चल रहा है. रेलवे ट्रैक के ऊपर ओवरब्रिज का कार्य अब तक अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है, जबकि दोनों ओर सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. एनएच 107 से जुड़ाव भी अब तक अधूरा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दो माह के अंदर अप्रोच पथ का कार्य हर हाल में पूर्ण कराया जाये और जुलाई तक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी समाप्त कर लिया जाये. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होते ही आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने लगेगा. गौरतलब है कि रानीबाग रेलवे ढाला पर प्रतिदिन लगने वाले लंबे जाम से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है. ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने के बाद इस समस्या से स्थायी निजात मिलने की उम्मीद है. इस मौके पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीएम आलोक राय, सीओ शुभम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >