छिनतई मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार

छिनतई मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार

बाइक सवार महिला से कान की बाली की हुई थी छिनतई सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने बीते 29 मार्च को नवटोलिया मंदिर के समीप बाइक सवार महिला से कान की बाली छिनतई मामले का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से छिनतई का कान का बाली, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल बरामद कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार बीते 29 मार्च को सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव गणेश यादव की पत्नी उषा देवी बाइक से काशनगर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव जा रही थी. इस दौरान एक बाइक सवार दो बदमाश नवटोलिया शिव मंदिर के समीप उषा देवी के कान से बाली झपट कर फरार हो गया था. घटना के बाद सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में तकनीकी, मानवीय सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त बैजनाथपुर निवासी शिवम कुमार, कुंदन कुमार व बाबू साहेब को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से छिनतई का कान का बाली, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल व घटना के समय पहना हुआ टी शर्ट बरामद करते हुए जब्त किया गया. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गठित टीम में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अलावा सिमरी बख्तियारपुर अंचल निरीक्षक मो सुजाउद्दीन, सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी, पुअनि सुमन कुमार, पुअनि विवेक कुमार, परि पुअनि राकेश कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >