गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत सौरबाजार . गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गयी है, घटना बीते 1 अप्रैल बुधवार को भागलपुर जिला स्थित गंगा घाट पर घटित हुई है. मृतक जिला के बैजनाथपुर निवासी सुभाष यादव के पुत्र 18 वर्षीय प्रेमराज कुमार अपने प्रियजनों के साथ बीते बुधवार को गंगा-स्नान करने गया था. जहां नहाने के दौरान उनका पैर फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गयी. अररिया से आये उनके एक परिजन की भी उन्हें बचाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी है. शुक्रवार को उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक छा गया है. परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार करते हुए कहा कि प्रेमराज काफी मिलनसार और मेघावी लड़का था. इस घटना ने उनके परिजनों को झकझोर कर रख दिया है. घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया है.
शव के घर पहुंचते ही मचा कोहराम

शव के घर पहुंचते ही मचा कोहराम
Copied link
शव के घर पहुंचते ही मचा कोहराम