स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

पढ़ाई के दौरान स्कूल से निकल नदी में नहाने के क्रम में डूबने से हो गयी थी बच्चे की मौत स्कूल जाने के बावजूद बच्चे की नहीं बनी थी 11 अप्रैल से हाजिरी सोनवर्षाराज. मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय नाथटोला से पढा़ई के दौरान निकल कर बगल के नदी में नहाने गये वर्ग दो के छात्र मो. जिसार के पानी में डूबने से हुई मौत की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. गुरुवार की सुबह दरगाही टोला के दर्जनों महिला-पुरूष व मृतक बालक के परिजनों ने स्कूल पहुंच हो हंगामा किया. ग्रामीणों ने जब एचएम पंकज कुमार से वर्ग दो का हाजिरी रजिस्टर मांगा तो उसमें बालक को गत 11 अप्रैल के बाद से अनुपस्थित दिखाया गया था. इस दौरान एचएम पंकज कुमार का कहना था कि बच्चे को बुखार था. इस वजह से वह कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा था. लेकिन मौके पर मौजूद मृतक के पिता मो असरूल ने कहा कि उसने खुद अपने पुत्र को तैयार कर स्कूल भेजा था. रही बात बुखार की तो इसकी जानकारी माता पिता को नहीं थी. लेकिन एचएम को थी. ग्रामीणों की मौजूदगी में ही रसोईया जैतून खातून ने कहा कि बच्चे ने मंगलवार को खाना नहीं खाया था. लेकिन वह मौजूद था. इसी तरह मृतक बालक के वर्ग के अन्य छात्रों का भी कहना था कि वह स्कूल में ही था तथा उसे उसका एक दोस्त खिड़की से आवाज देकर नदी की तरफ ले गया था. ग्रामीणों ने कहा कि घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा नए रजिस्टर में वर्ग दो के छात्रों की हाजिरी बनाई गई है. क्योंकि रजिस्टर बिल्कुल नया था. हो हंगामा देख बड़े बुजूर्गो ने आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर वापस भेज दिया. वैसे भी सारे घटनाक्रम पर नजर डालने पर विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही स्पष्ट रूप से नजर आ रही है. क्योंकि बालक स्कूल गया था. इसलिए परिजनों द्वारा बच्चे को ढूंढ़ने का प्रयास स्कूल बंद होने के बाद ही किया गया था. बच्चे का यूनिफार्म, आईडी आदि नदी किनारे पाया गया तथा बच्चे के दोस्त, रसोईया एवं पिता का कहना है कि बच्चा मंगलवार को स्कूल में था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >