बगैर टिकट यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

बगैर टिकट यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

सहरसा-मानसी और मधेपुरा रेलखंड पर बस रेडजानकी एक्सप्रेस में चला विशेष चेकिंग अभियान सहरसा. सहरसा-मानसी, सहरसा-मधेपुरा और सहरसा-सुपौल रेलखंड पर रेल मंडल के निर्देश पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को अलग-अलग चेकिंग स्क्वाड टीम द्वारा सहरसा-मधेपुरा और सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर के बीच बस रेड किया गया. इस दौरान सियालदह-सहरसा एक्सप्रेस, पूणे सुपौल एक्सप्रेस इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में बस रेड द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया. बगैर टिकट यात्रा करने वालों के बीच अचानक चेकिंग से हड़कंप मच गया. इसके अलावा सिमरी बख्तियारपुर से सहरसा के बीच जयनगर-सहरसा-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस में चेकिंग स्क्वाड टीम द्वारा पूरी ट्रेन को खंगाला गया. हालांकि खबर लिखे जाने तक चेकिंग अभियान जारी था. इस चेकिंग अभियान में सीटीआई चंदेश्वर राय, इकरामुल हौदा, गौरव कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, अरशद इमाम, अमित कुमार, राजीव रंजन, भरत कुमार,रोहित रजक, मुस्ताक के अलावा रेलवे सुरक्षा बल भी मौजूद थे. 4 घंटे विलंब से चली जानकी एक्सप्रेस शनिवार को जयनगर से मनिहारी जाने वाली जानकी एक्सप्रेस 4 घंटे विलंब से सहरसा जंक्शन पहुंची. मिली जानकारी के मुताबिक तकनीकी अड़चन की वजह से ट्रेन विलंब हुई. ट्रेन विलंब होने से यात्री काफी परेशान रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >