दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी

दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के भभरा गांव से बीते शनिवार की रात अज्ञात चोर ने दरवाजे पर खड़ी एक बाइक की चोरी कर ली. घटना बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है. थाने को दिए आवेदन में मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत सिंगारपुर वार्ड 5 निवासी अमित कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को अपने जीजा भभरा गांव निवासी शंभु मुखिया के घर आया था. जहां देर रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बीआर 34 टी 1442 की चोरी कर ली. काफी खोजबीन बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल सका. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >