आवासीय परिसर से साइकिल की चोरी

आवासीय परिसर से साइकिल की चोरी

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी वार्ड नंबर 20 निवासी अधिवक्ता संजय कुमार ने घर के कैंपस से अज्ञात चोर द्वारा साइकिल चोरी करने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि रविवार की दोपहर एक अज्ञात चोर ने उनके घर के कैंपस में प्रवेश किया. जहां परिसर में रखी उनकी नयी साइकिल एवन रेट्रो की चोरी कर ली. वहीं वहां लगे सीसीटीवी में चोरी करते चोर की गतिविधि व चेहरा कैमरे में कैद हो गया. सदर थाना पुलिस ने दिए आवेदन के आधार पर चोर की पहचान के लिए छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >