बच्चों ने बिहार की संस्कृति और विकास के रंगों को उकेरा

बच्चों ने बिहार की संस्कृति और विकास के रंगों को उकेरा

उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार थीम के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत सिमरी बख्तियारपुर. बिहार दिवस के अवसर पर नगर के कला भवन में ‘उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार’ थीम के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसडीएम आलोक राय, बीडीओ जयकिशन, सलखुआ बीडीओ वीरेंद्र कुमार, बनमा बीडीओ गुलशन कुमार झा व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ और बनमा ईटहरी प्रखंड के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने बिहार की समृद्ध संस्कृति और विकास को रंगों में उकेरा, वहीं वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में अपने विचारों और तर्कों से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया. प्रतियोगिताओं के समापन के बाद एसडीएम आलोक राय ने सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति पर गर्व करने का अवसर प्रदान करते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुदर्शन कुमार गौतम, राजीव रंजन, तुषार देव, चंदन कुमार, अशोक कुमार सिंह, केसरी कुमार, रंजीत कुमार, दिलीप पासवान एवं अकबर आलम सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >