बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी

बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी

छापेमारी में मीटर बायपास कर अवैध उपयोग का खुलासा, 52 हजार से अधिक जुर्माना निर्धारित सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सिमरी बख्तियारपुर के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने सलखुआ थाना क्षेत्र के खोजरहा गांव में कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में बिजली चोरी का खुलासा किया है. छापेमारी दल में विभागीय कर्मियों के साथ तकनीशियन व मानवबल शामिल थे. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में मीटर बायपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग के प्रमाण मिले हैं. जेई राजीव कुमार सिंह ने बताया कि खजुराहा गांव में मनोज यादव के घर जांच के दौरान पाया गया कि मीटर से पहले तार काटकर दूसरे तार के माध्यम से बिजली का उपयोग किया जा रहा था. जांच में 78 वाट लोड दर्ज किया गया. इस मामले में विभाग को 3174 रुपये की क्षति आंकी गयी है. पूर्व बकाया 1093 रुपये सहित कुल 4267 रुपये जुर्माना निर्धारित किया गया है. दूसरे मामले में कुसुमलाल यादव के घर छापेमारी में यह सामने आया कि पूर्व में बकाया के कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन बिना भुगतान किए एलटी लाइन से सीधे तार जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. जांच में 138 वाट लोड पाया गया. विभाग को 16820 रुपये की क्षति हुई है. बकाया 4088 रुपये जोड़कर कुल 20908 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. तीसरा मामले में अनीता देवी के घर जांच में मीटर बायपास कर अवैध कनेक्शन का उपयोग पाया गया. यहां 1.2 किलोवाट का लोड दर्ज किया गया. विभाग को 13738 रुपये की क्षति हुई है. पूर्व बकाया 13291 रुपये सहित कुल 27029 रुपये जुर्माना निर्धारित किया गया है. तीनों मामलों में बिजली चोरी में प्रयुक्त तारों को काटकर जब्त कर लिया गया है. विभाग ने सभी आरोपितों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >