किराना दुकान में चोरी, 15 हजार नगदी सहित चोर गिरफ्तार

किराना दुकान में चोरी, 15 हजार नगदी सहित चोर गिरफ्तार

सत्तरकटैया. बिहरा थाना क्षेत्र स्थित गंडोल गांव में गुरुवार की रात एक किराना दुकान में चोरी हो गयी. चोर ने दुकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नगदी सहित अन्य सामान चुरा लिया. दुकानदार नवीन कुमार झा ने घटना की लिखित सूचना बिहरा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की राशि 15 हजार रुपये सहित गंडोल निवासी श्याम महतो के पुत्र बाला जी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पीएचसी पंचगछिया रोड में एक झाड़ी में छिपाकर रखा गया चोरी का पैसा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >