शिक्षक संघ ने कुलपति को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने कुलपति को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सहरसा. एमएलटी कॉलेज शिक्षक संघ सचिव डॉ संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा. दिये ज्ञापन में उन्होंने जुलाई 2022 से अक्तूबर 2025 तक लंबित डीए अंतर राशि के भुगतान, एनपीएस अंशदान की पीआरएएन खाते में नियमित जमा सुनिश्चित करने व सहरसा नगर निगम क्षेत्र में सिटी ट्रांसपोर्ट अलाउंस लागू करने की मांग की. डॉ झा ने उल्लेख किया कि जुलाई 2022 से अक्तूबर 2025 तक का महंगाई भत्ता, महंगाई राहत अंतर अब तक भुगतान नहीं किया गया है. जिससे आर्थिक असुविधा उत्पन्न हो रही है. इसके अतिरिक्त वेतन से एनपीएस की नियमित कटौती तो की जा रही है. लेकिन इस राशि से संबंधित पीआरएएन खातों में फरवरी 2025 से जमा नहीं की गयी है. यह स्थिति भविष्य की पेंशन सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है. शिक्षकों ने यह भी कहा कि सहरसा को नगर निगम का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित सिटी ट्रांसपोर्ट अलाउंस का लाभ नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने सरकार के नियमों के अनुरूप सीटीए लागू करने की मांग की. डॉ संजीव झा ने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र ही इन मुद्दों का समाधान करेगा एवं शिक्षकों के वैध अधिकारों को सुनिश्चित करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >