विद्यालय ने सफलतापूर्वक आयोजित की शैक्षणिक भ्रमण

विद्यालय ने सफलतापूर्वक आयोजित की शैक्षणिक भ्रमण

सहरसा . सीनियर सेकेंडरी दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन शनिवार को किया गया. इस भ्रमण के तहत विद्यार्थियों को दरभंगा राजमहल, तारामंडल, संग्रहालय व अन्य दर्शनीय व शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराया गया. जानकारी देते निदेशक डॉ जफर पायामी ने कहा कि इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ ऐतिहासिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था. जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह व जिज्ञासा देखने को मिली. सभी बच्चों ने अनुशासन का पालन करते विभिन्न स्थलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की व इस यात्रा का भरपूर आनंद लिया. विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुविधा व मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की गयी थी. साथ ही विद्यालय की ओर से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गयी. जिससे इस यादगार यात्रा के क्षणों को सुरक्षित रूप से संजोया जा सके. विद्यालय प्रबंधन इस सफल आयोजन के लिए शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना की एवं भविष्य में भी इस प्रकार के उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >