आम लोगों को त्वरित न्याय व सुविधा उपलब्ध कराना है उद्देश्य

राज्य सरकार के निर्देश के तहत सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति को लेकर सोमवार से अमल शुरू हो गया है.

सोमवार से शुरू हुआ सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति का अमल

सिमरी बख्तियारपुर. राज्य सरकार के निर्देश के तहत सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति को लेकर सोमवार से अमल शुरू हो गया है. निर्देशानुसार सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पदाधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने का आदेश दिया गया है. इसी क्रम में सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय ने जनसुनवाई की. इस दौरान फरियादी अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचे. लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, विभिन्न प्रमाण पत्रों के निर्गमन में हो रही देरी सहित अन्य समस्याओं से एसडीओ को अवगत कराया. एसडीओ आलोक राय ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि जटिल एवं बड़े मामलों में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित न्याय और सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जायेगी और सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >