सिविल सर्जन के निरीक्षण के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने भी मांगा स्पष्टीकरण

जिला पदाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य विभाग पटना तक कार्रवाई के लिए उक्त दोषी चिकित्सक के विरुद्ध की जा रही रिपोर्ट

न ड्यूटी पंजी में नाम, न ड्यूटी रोस्टर में प्रभारी ने डॉ रोहित का दिया नाम, फिर भी मिला वेतन

अब मांगा गया अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण

नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के चंद्रायण रेफरल अस्पताल के डॉक्टर रोहित कुमार के कई माह से अनुपस्थित रहने का मामला 29 अप्रैल को प्रभात खबर में प्रकाशित होते ही सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद ने अस्पताल का निरीक्षण किया और कार्रवाई की बात कही. सिविल सर्जन के निरीक्षण के बाद चंद्रायण रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने भी डॉ रोहित कुमार से स्पष्टीकरण मांग लिया है. इस स्पष्टीकरण में प्रभारी ने कहा है कि समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है कि डॉ रोहित द्वारा योगदान से अब तक एक भी मरीज का उपचार नहीं किया गया है. अब सबसे बड़ा सवाल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की कार्यशैली पर उठता है कि जब उपस्थिति पंजी और ड्यूटी रोस्टर में उनका नाम नहीं था तो उन्हें वेतन कैसे दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की यह भी जिम्मेदारी होती है कि कौन डॉक्टर अस्पताल आ रहे हैं, ड्यूटी कर रहे हैं या नहीं, इसकी नियमित निगरानी रखें. हालांकि सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद ने खुले शब्दों मे कहा कि ओपीड़ी ड्यूटी से लेकर एक-एक बिंदु पर जांच की गयी है. जिला पदाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य विभाग पटना तक कार्रवाई के लिए उक्त दोषी चिकित्सक के विरुद्ध रिपोर्ट की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >