सौरबाजार में बीस सूत्री प्रखंड कमेटी की पहली बैठक आज

सौरबाजार में बीस सूत्री प्रखंड कमेटी की पहली बैठक आज

जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर होगी चर्चा सौरबाजार . सौरबाजार प्रखंड में नवगठित बीस सूत्री प्रखंड कमेटी की पहली बैठक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित की जायेगी. बैठक में सरकारी योजनाओं की बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा की जायेगी. मिली जानकारी के अनुसार बैठक में जनता संवाद, महिला संवाद, आपका शहर आपकी बात जैसे सरकार द्वारा चलायी जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने को लेकर विचार विमर्श होगा. इन योजनाओं की जमीनी हकीकत और आम जनता तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश तय किए जायेंगे. बैठक में बीस सूत्री कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्य मौजूद रहेंगे. प्रखंड स्तर पर यह बैठक खास मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन की रणनीति तय की जायेगी. अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से यह बैठक जनहित में अहम भूमिका निभाने वाली है. किशोर को भेजा जेल महिषी. महिषी थाना के वांछित अभियुक्त व विधि विरुद्ध किशोर बघौड़ निवासी भोली सादा के चौदह वर्षीय पुत्र काजल कुमार को परिरुद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >