विधिवेत्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, परिणाम देर रात्रि

30 पदों के लिए 52 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

30 पदों के लिए 52 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला सहरसा . विधिवेत्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव व्यवहार न्यायालय में शनिवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. संघ के कुल 30 पदों के लिए 52 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन विभिन्न पदों के लिए किया है. इनमें अध्यक्ष के एक पद के लिए दो प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए छह प्रत्याशी, महासचिव के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी, संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए आठ प्रत्याशी, सहायक सचिव के तीन पद के लिए पांच प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए दो प्रत्याशी, संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए नौ प्रत्याशी, सहायक सचिव के तीन पद के लिए पांच प्रत्याशी, वरिष्ठ कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए छह प्रत्याशी, कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए नौ प्रत्याशी, निगरानी सदस्य के तीन पदों के लिए चार प्रत्याशी, अंकेक्षक के दो पद के लिए चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. मतदान को लेकर कुल तीन टेबल बनाया गया है. जिनमें 1048 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतगणना सुबह आठ बजे शुरू किया गया. जबकि दोपहर एक बजे लंच के बाद फिर से दो बजे से मतदान शुरू किया गया, जो नियत समय पांच बजे संपन्न हो गया. मतगणना कार्य के लिए पर्यवेक्षक अवधेश कुमार वर्मा, शक्तिनाथ मिश्र एवं अवधेश कुमार सिंह बनाये गये हैं. जिनके नेतृत्व में मतगणना कार्य संपन्न होगा. मतदान को लेकर केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. मतदाताओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए हेल्प बनाया गया था. मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान को लेकर मतदाताओं को समझा रहे थे. निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया पूरे शांतिपूर्वक संपन्न हुई है. मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतगणना देर संध्या से शुरू होगी. जिसका परिणाम देर रात्रि आयेगा. उन्होंने बताया कि कुल 30 पदों के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >