कोसी में डूबने से दस वर्षीया बच्ची की मौत

कोसी में डूबने से दस वर्षीया बच्ची की मौत

महिषी. क्षेत्र के झाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर चार सिसौना निवासी संजीत मुखिया की दस वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी का कोसी नदी में डूबने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के लोग घर से मतदान के लिए मतदान केंद्र पर गए थे व उसी क्रम में बच्ची अपने सहेलियों के संग नदी में स्नान करने गयी व गहरे पानी में डूबती चली गयी. ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला व पुलिस को सूचना दी. कागजी खानापूर्ति के बाद शव को पोस्टमॉर्टम में भिजवाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >