विद्यालय अनुभव कार्य का समारोह पूर्वक हुआ समापन सहरसा राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पूरब बाजार में बुधवार को राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के बीएड सत्र 2023-25 के छात्रध्यापकों का 28 दिवसीय स्कूल इंटर्नशिप का समापन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सह महाविद्यालय विभागाध्यक्ष सरोज कुमार झा ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष श्री झा, विद्यालय प्रधानाचार्य शुभाशीष झा सहित अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि सहित सम्मानित अतिथियों को प्रशिक्षुओं ने पाग चादर एवं बुके देकर सभी को सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करते विभागाध्यक्ष सरोज कुमार झा ने कहा कि शिक्षक दर्पण के सामान होते हैं. जिसमें छात्र अपना प्रतिबिंब देखते हैं. इसलिए दर्पण पर निर्भर करता है कि प्रतिबिंब कैसा होगा. उन्होंने कहा कि हमे हमेशा वास्तविकता के साथ जुड़े रहना चाहिए. पुस्तक ही है जो कभी अपनी वास्तविकता से नहीं मुकरता है. उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय या महाविद्यालय का ह्रदय स्थली पुस्तकालय होता है. इसलिए शिक्षक एवं छात्र को हमेशा किताबों से जुड़े रहना चाहिए. प्रधानाचार्य शुभाशीष झा ने अपने संबोधन में बीएड प्रशिक्षुओं की तारीफ करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने छात्राध्यापकों को पूरी ईमानदारी से शिक्षण प्रशिक्षण कार्य को सीखने की बात कही. समापन समारोह को बीएड विभाग के वरिष्ठ शिक्षक संजीव राठौड़ विद्यालय के शिक्षक मोतीपुर रहमान ने भी अपने विचार रखे. मौके पर नेहा एवं बंटी कुमार का स्कूल इंटर्नशिप पूरा किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
