कोसी कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में युवती की संदिग्ध मौत, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

कोसी कॉलोनी स्थित एक सरकारी क्वार्टर में शुक्रवार शाम एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर में अकेली होने के दौरान यह घटना हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

Saharsa News: सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कोसी कॉलोनी स्थित एक सरकारी क्वार्टर में शुक्रवार की शाम एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बाद में एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

घर में अकेली थी युवती

जानकारी के अनुसार युवती के पिता रतन मुखिया सुपौल में जल संसाधन विभाग में किरानी के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार को वह ड्यूटी से लौटे थे. युवती की मां घरेलू कार्य से साप्ताहिक हाट गई थीं, जबकि उसका भाई अपनी बड़ी बहन को लाने रेलवे स्टेशन गया हुआ था. इसी दौरान युवती घर में अकेली थी.

दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर बढ़ी चिंता

परिजन जब वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद अनहोनी की आशंका होने पर परिजन पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे. वहां घर के पीछे बने शेड में युवती अचेत अवस्था में मिली. परिजन उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस और एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. टीओपी-1 प्रभारी जितेंद्र कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. बाद में एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाये.

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

Saharsa News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजन आर्यन सिंह

पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. अब तक लगातार सहरसा से क्राइम और स्वास्थ्य की खबरें संकलित करता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >