सुमन कुमारी बनी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी

सुमन कुमारी बनी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी

सहरसा. पटना उच्च न्यायालय के द्वारा जारी प्रोन्नति नोटिफिकेशन आदेश के आलोक में जिला न्यायालय बांका में पूर्व पद स्थापित न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुमन कुमारी को प्रोन्नति प्रदान कर जिला न्यायालय सहरसा में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर चयनित किया गया है. शुक्रवार काे ही उन्होंने इस पद पर अपना योगदान दिया है. मालूम हो कि इसी न्यायालय में कार्यरत चंदन कुमार वर्मा को प्रोन्नति प्रदान कर अवर न्यायाधीश बनाये जाने के बाद से ही यह कोर्ट खाली पड़ा हुआ था. सुमन कुमारी को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बनाये जाने पर जिला विधिवेत्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार झा एवं सचिव कृष्ण मुरारी प्रसाद के साथ-साथ संघ के सभी अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब इस न्यायालय में पूर्व से लंबित पड़े मामलों के निष्पादन में तेजी आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >