छात्र जदयू जिला व प्रखंड इकाई गठित

छात्र जदयू जिला व प्रखंड इकाई गठित

सहरसा . बिहार प्रदेश छात्र जनता दल यू प्रदेश अध्यक्ष डॉ राधेश्याम के निर्देशानुसार जिला छात्र जनता दल यू जिला इकाई व प्रखंड इकाई गठित की गयी. सांसद दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में जिला इकाई कमेटी व प्रखंड इकाई कमेटी मिलाकर कुल 18 पदाधिकारी की सूची जारी की गयी. जिसमें अविनाश कुमार, रौशन कुमार, आरती कुमारी जिला उपाध्यक्ष एवं सात जिला महासचिव एवं दो जिला सचिव व एक जिला प्रवक्ता, एक जिला मीडिया प्रभारी, चार छात्र जदयू प्रखंड इकाई कमेटी की सूची जारी की गयी. संतोष कुमार सलखुआ प्रखंड के अध्यक्ष बने. अभिलाष कुमार सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड, बिट्टू कुमार सिंह कहरा प्रखंड अध्यक्ष, अटल कुमार सोनवर्षा प्रखंड अध्यक्ष बने. जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि छात्र जनता दल यूनाइटेड सहरसा संगठन को और सशक्त, मजबूत एवं धरदार बनाने का काम करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को विकसित बिहार, शिक्षित बिहार को साकार करेंगे. छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारी को बधाई दी व पार्टी के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने के का आह्वान किया. छात्र जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव बंटी ने कहा कि छात्र नेता आगामी 2025 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें. फिर से जदयू की सरकार बनाने में छात्र नेता की अहम भूमिका रहेगी. मौके पर जदयू युवा जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, छात्र जदयू विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सनोज कुमार, विश्वविद्यालय महासचिव केशव कुमार, बीएनएमभी कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार, मो सोनू, सभी नवनिर्वाचित छात्र जदयू जिला इकाई एवं प्रखंड इकाई के छात्र शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >