अर्द्धनिर्मित विवाह भवन का जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करें : डीएम

जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष रक्तकाली चौंसठ योगिनी मंदिर दीपेश कुमार ने बुधवार को मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं वर्तमान में क्रियान्वित विकास संबंधी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.

मत्स्यगंधा में चल रहे निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

सहरसा. जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष रक्तकाली चौंसठ योगिनी मंदिर दीपेश कुमार ने बुधवार को मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं वर्तमान में क्रियान्वित विकास संबंधी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में एक बड़ा विवाह भवन एवं अर्द्धनिर्मित विवाह भवन का जल्द से जल्द निर्माण काम शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को दिया. रक्तकाली मंदिर के पश्चिम स्थित, शिव गंगा की सफाई, झरना चालू करने का निर्देश भी भवन प्रमंडल को दिया. इसके अतिरिक्त मत्स्यगंधा झील की साफ सफाई, मंदिर परिसर में नये दुकानों को बनाने एवं मंदिर के व्यवस्थित प्रबंधन को लेकर उपयुक्त कार्रवाई का निर्देश दिया. इस मौके पर जिलाधिकारी ने मत्स्यगंधा में चल रहे ग्लास ब्रिज के कार्य का निरीक्षण किया एवं निर्धारित कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर उपविकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रीयांश तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, ओएसडी एवं न्यास परिषद के उपाध्यक्ष बलराम देव, व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर, कोषाध्यक्ष मुक्तेश्वर सिंह, सदस्य भोला गुप्ता, विजय पोद्दार सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >