पांच बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

पांच बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

महिषी. जलई ओपी क्षेत्र के बघवा पेट्रोल पंप के समीप गुप्त सूचना के आलोक में की गयी छापेमारी में बघवा निवासी पान दुकानदार स्थानीय ग्रामीण कपलेश्वर यादव के पुत्र नुनू यादव को पांच बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ गिरफ्तार किया. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी के निर्देश पर एसआई अमित कुमार ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई की. रेल चिकित्सक की क्वार्टर से लाखों की चोरी का अब तक कोई सुराग नहीं सहरसा. रेल चिकित्सक डॉ अनिल कुमार के आवास से सरस्वती पूजा की रात लैपटॉप, टैब, पैसे भरा गुल्लक, आभूषण सहित डेढ़ लाख की चोरी की घटना में अब तक रेल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई थी. रेल थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले का जल्द उद्भेदन किया जायेगा. बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के दिन चिकित्सक अपने परिवार के साथ पंचगछिया गये थे. अगले दिन वापस आने पर देखा कि पीछे की खिड़की टूटी हुई थी और सारा सामान गायब था. जिसके बाद उन्होंने चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >