12 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

12 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान सोहा गांव के समीप छापेमारी कर एक सवारी बस से शराब लेकर आ रहे एक शराब तस्कर को 12 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष आकांक्षा कुमारी ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान सहरसा से आ रही एक सवारी बस से शराब लाये जाने की गुप्त सूचना पर बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग में सोहा गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान सहरसा से आ रही एक सवारी बस को रोके जाने व जांच के क्रम में बैग में छुपाकर लाये जा रहे 12 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान देहद गांव निवासी अंकित कुमार के रूप में की गयी. बरामद शराब को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेंज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >