एक किलो 834 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.834 किलोग्राम गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है.

सत्तरकटैया. बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.834 किलोग्राम गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देशानुसार चलाये जा रहे सघन नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 26 मई को बिहरा थाना की दिवा गश्ती टीम को सूचना मिली कि ग्राम सिहौल वार्ड एक निवासी बोस्की कुमार उर्फ सूरज जायसवाल, पिता अशोक कुमार, अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करता है. सूचना मिलने पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बिहरा थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ सिहौल वार्ड एक स्थित उसके घर के पास छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने अपनी पहचान बोस्की कुमार उर्फ सूरज जायसवाल के रूप में बतायी. इसके बाद आरोपी एवं उसके घर की तलाशी ली गयी. पुलिस ने बरामद गांजा को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बिहरा थाना एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MD. TAZIM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >