बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 6 परिवार का घर जलकर खाक

शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 6 परिवार का घर जलकर खाक

सौरबाजार . बिजली शॉर्ट सर्किट से गुरुवार को घर में आग लगने से लगभग आधा दर्जन घर सहित खाने पीने की सामग्री, कपड़ा जलकर खाक हो गया. मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत के वार्ड नंबर तीन मधुरा गांव का है. घटना के बाद कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया. वहीं पीड़ित फेकन रजक, मुकेश निराला, सरोज रजक, विनोद रजक, विवेश रजक, पिंटू रजक, सपना कुमारी, नीलम कुमारी सहित उनके परिवार के लोगों ने बताया कि इस अगलगी की घटना में लाखों की क्षति पहुंची है. वहीं स्थानीय ग्रामीण अशोक साह ने बताया कि बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगभग आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगी. जिसमें लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है एवं किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया. पीड़ित ने सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >