सौरबाजार थाने में पदस्थापित एसआई पर बेवजह मारपीट करने का आरोप

एसआई द्वारा एक युवक को समझौता के लिए बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है.

सौरबाजार. एसआई द्वारा एक युवक को समझौता के लिए बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़ित जख्मी युवक ने मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया है और पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. अधिकारियों को दिये आवेदन में चंदौर पश्चिमी पंचायत के बेलहा गांव निवासी अखिलेश कुमार का कहना है कि मंगलवार के शाम करीब पांच बजे सौरबाजार थाना में पदस्थापित एसआई राघवेंद्र कुमार द्वारा मुझे एक मामले में आपसी समझौता के लिए थाना पर बुलाया. मैं और मेरी पत्नी नेहा कुमारी थाना पर आया तो एसआई राघवेंद्र कुमार ने मेरी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मेरी बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसमें मैं बुरी तरह जख्मी हो गया हूं और इलाज करवा रहा हूं. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मारपीट करने का कोई मामला नहीं है. युवक एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था, जिसकी शिकायत पर उसे थाना बुलाकर पूछताछ की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >