सात दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव का शांतिपूर्ण हुआ विसर्जन

नगर परिषद क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित शांति गली में आयोजित सात दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव मंगलवार की रात विधिवत रूप से संपन्न हो गया.

सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित शांति गली में आयोजित सात दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव मंगलवार की रात विधिवत रूप से संपन्न हो गया. भक्तिमय माहौल में सिद्धि विनायक गणेश जी की प्रतिमा का नगर परिषद के मुख्य बाजार का परिभ्रमण कराया गया. जिसके बाद प्रतिमा को स्थानीय उच्च विद्यालय के समीप पोखर में विसर्जित किया गया. विसर्जन यात्रा के दौरान समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया. वहीं युवाओं ने गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयघोष एवं भक्तिमय संगीत की धुनों पर नृत्य करते शोभायात्रा को उल्लासपूर्ण बना दिया. इस बीच महिलाओं ने पारंपरिक विदाई गीत गाकर भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी. पूजनोत्सव एवं विसर्जन कार्यक्रम में नितिन बंबईया, रेशमा, आयुष, आरवी, जदयू नेता पंचानंद स्वर्णकार, विनायक, हीरा देवी, पुष्पा कुमारी, आनंद, राजबीर, सृष्टि, सोनम, सम्राट स्वर्णकार, नारायण कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >