गोली मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी

गोली मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस सहरसा . जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर में 25 वर्षीय युवक सुभाष कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है. लोगों ने आनन-फानन में जख्मी को गांधी पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जख्मी को दो गोली लगी है. बताया जाता है कि सुभाष कुमार पिता अगमलाल यादव मधेपुरा जिला के भतरंधा का रहने वाला है. सुभाष सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर में अपने मामा के यहां रहता था. आपसी विवाद में पारिवारिक सदस्य द्वारा बुधवार की रात सुभाष को गोली मारा गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजन कुछ भी जानकारी देने से कतरा रहे हैं. परिजन द्वारा पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >