तीन मामलों में जब्त देसी व विदेशी शराब का हुआ विनष्टीकरण

सड़क किनारे जेसीबी से गड्ढा खोद कर विभिन्न मामलों में जब्त शराब को विनिष्ट किया गया

बनमा ईटहरी थाना में बुधवार को विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी और देसी शराब का विनष्टीकरण किया गया. जिला से पहुंचे मद्य निषेध थाना के पदाधिकारी एएसआई अरविंद कुमार, थाना अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र, राजस्व कर्मचारी अनुपम कुमार, झुन्नू कुमार एवं संतोष कुमार की उपस्थिति में थाना परिसर में ही सड़क किनारे जेसीबी से गड्ढा खोद कर विभिन्न मामलों में जब्त शराब को विनिष्ट किया गया. इस सबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनमा ईटहरी थाना के तीन कांडों में जब्त किए गये 565.465 लीटर देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. उन्होंने बताया विदेशी 546.775 लीटर विदेशी एवं 23.4 लीटर देसी महुआ शराब का विनिष्टीकरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >