15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार

15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बेहट गांव के समीप 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ स्कूटी सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में बेहट गांव के समीप एक स्कूटी सवार को रोके जाने व जांच के क्रम में डिक्की में छुपाकर ले जा रहा 15 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. बरामद शराब व स्कूटी को जब्त कर स्कूटी सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान देहद गांव निवासी तिलकेश्वर सादा के रूप में की गयी. जबकि इस दौरान स्कूटी सवार एक अन्य व्यक्ति पुलिस को देख मौके से फरार होने में सफल रहा. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >