बेहतर कार्य के लिए सौरबाजार थानाध्यक्ष सम्मानित

बेहतर कार्य के लिए सौरबाजार थानाध्यक्ष सम्मानित

सौरबाजार . थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने और आपराधिक घटनाओं का त्वरित उद्भेदन करने में सक्रिय रहने वाले सौरबाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें तीन अलग-अलग प्रशस्ति पत्र दिया गया है. जिसमें पहला पत्र पिछले सभी पर्व व त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए, दूसरा लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एवं तीसरा पत्र एक बहुत ही चर्चित एवं चुनौतीपूर्ण कांड जो सहरसा पुलिस लाइन से जुड़े एक हत्याकांड का सफल उद्भेदन करने वाली टीम का सदस्य होने के लिए है, मिला है. इससे पहले भी उन्हें कई बार बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया जा चुका है. थानाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक द्वारा मिले इस सम्मान को पूरी पुलिस टीम का सम्मान बताते हुए कहा कि पूरी टीम के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग करने के कारण यह सम्मान मिला है. उन्हौने इस सम्मान का श्रेय उन आम लोगों को भी दिया है जो पुलिस को किसी भी घटना का उद्भेदन करने और विधि-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करते हैं. मालूम हो कि सौरबाजार थानाध्यक्ष के रूप में अविनाश कुमार द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद थाना क्षेत्र के अतिरिक्त आसपास के थाना क्षेत्र में भी लोग राहत महसूस कर रहे हैं. अपराधिक गतिविधि वाले लोगों पर पुलिस का खौफ नजर आने लगा है. जबकि आम लोगों को पुलिस का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >