सफर करने से पहले जान लें पैसेंजर ट्रेनों की स्थिति, चार से पांच घंटे विलंब से चल रही समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर

समस्तीपुर से सहरसा के बीच चलने वाली दैनिक पैसेंजर ट्रेनों की स्थिति चिंताजनक है, जो रोजाना 4 से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं. रेलवे विद्युतीकरण कार्य के कारण ट्रेनों को रोका जा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है.

सहरसा. अगर आप समस्तीपुर से सहरसा के बीच ट्रेनों से सफर करने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले दैनिक पैसेंजर ट्रेनों की स्थिति जान लें. समस्तीपुर सहरसा के बीच लाइफ लाइन कहे जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों की स्थिति खराब हो चुकी है. रोजाना पैसेंजर ट्रेन चार से पांच घंटे लगातार विलंब से चल रही है. जिसका खामियाजा रोजाना दैनिक यात्रियों को उठाना पड़ रहा है. पैसेंजर ट्रेन विलंब होने से दैनिक यात्री ना तो समय से कोर्ट पहुंच पाते हैं और ना ही दफ्तर. छात्र-छात्राओं को स्कूल कॉलेज पहुंचने में भी देरी हो रही है. मंगलवार को भी यही हाल रहा. समस्तीपुर से सहरसा एवं सहरसा से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पांच से छह घंटे देरी से चली.

क्या है मामला

रेल सूत्र के मुताबिक ओलापुर से खगड़िया के बीच रूट पर टीआरडी यानि रेलवे विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है, जिससे रूट पर ब्लॉक लिया जाता है. ऐसे में ओलापुर स्टेशन पर दो से तीन घंटे तक पैसेंजर ट्रेन को रोक दी जाती है. ब्लॉक समाप्ति के बाद ट्रेन परिचालन शुरू होता है, जबकि समस्तीपुर से सहरसा के लिए सुबह में दो पैसेंजर ट्रेन है. दोनों ट्रेन चार से पांच घंटे विलंब हो जाती है.

अभी होगी और देरी

रेल सूत्र के मुताबिक टीआरडी वर्क अभी आधा हुआ है, जबकि आधा काम अभी बाकी है. ऐसे में समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर ट्रेन अभी और देरी से चलेगी. रेल अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है.

मध्य रात्रि दो बजे के बाद पहली ट्रेन

मानसी से सहरसा मध्य रात्रि दो बजे के बाद 55566 समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए सुबह की पहली ट्रेन है, लेकिन यह ट्रेन पिछले कई दिनों से रोजाना चार से पांच घंटे विलंब हो रही है. यही ट्रेन सहरसा जंक्शन पहुंचने के बाद नंबर बदलकर 55570 सवारी गाड़ी बनाकर पूर्णिया कोर्ट तक जाती है.

क्या कहते हैं दैनिक यात्री

दैनिक यात्री नेहा, रश्मि, कुणाल का कहना है कि 55566 मानसी से सहरसा के बीच दैनिक यात्रियों के लिए पहली ट्रेन है. रेल प्रशासन कम से कम इस पैसेंजर ट्रेन को निर्धारित समय से चलाएं. जिससे लोग समय से दफ्तर पहुंच सके. करीब 15 दिनों से लगातार समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर ट्रेन विलंब से चल रही है. समस्तीपुर जंक्शन से निर्धारित समय से खुलने के बाद भी इस ट्रेन को ओलापुर में रोक दी जाती है. जबकि जानकी एक्सप्रेस को प्राथमिकता देकर निकाल दी जाती है. रेल प्रशासन सुबह की पहली दैनिक पैसेंजर ट्रेन को प्राथमिकता दे.

ये ट्रेन रही लेट

मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 55566 समस्तीपुर सहरसा पांच घंटे से अधिक विलंब, 63350 समस्तीपुर सहरसा तीन घंटे से अधिक विलंब, 15284 जानकी एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक विलंब रही. वापसी में सहरसा समस्तीपुर 55565 पैसेंजर ट्रेन पांच घंटे से अधिक विलंब, 55524 समस्तीपुर सहरसा दो घंटे विलंब रही. सहरसा से पूर्णिया कोर्ट नंबर बदलकर चलने वाली 55570 सहरसा पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर पांच घंटे विलंब, 55569 पूर्णिया कोर्ट सहरसा पैसेंजर चार घंटे से अधिक विलंब रही, जबकि सहरसा मधेपुरा 63359 पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे से अधिक विलंब, 63360 मधेपुरा सहरसा पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे से अधिक विलंब रही.

ALSO READ : नितिन नवीन वाली सीट बांकीपुर से अभिषेक कुमार होंगे BJP उम्मीदवार, पार्टी ने किया नाम का ऐलान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajeet Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >