कलश व शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ सांई महोत्सव

जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के पुरीख में बुधवार को एक दिवसीय साईं महोत्सव का कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ.

सहरसा. जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के पुरीख में बुधवार को एक दिवसीय साईं महोत्सव का कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ. इस मौके पर कुमारी कन्याओं के साथ साईं बाबा की पालकी साईं दरबार से निकाली गयी. श्रद्धालु खरदाहा धार से पवित्र जल भरकर पुरीख मेन रोड, तुनियाही चौक एवं राधे मंदिर होते पूरे गांव का भ्रमण करते वापस साईं दरबार पहुंचे. कार्यक्रम के आयोजक अनिल पंडित ने बताया कि इस महोत्सव में भजन-कीर्तन, प्रवचन के साथ विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां भी निकाली जायेंगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार सिंह बबलू मौजूद थे. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम सहयोग किया एवं ऐसे धार्मिक आयोजन के लिए समिति को हार्दिक बधाई दी. इस मौके पर समस्त पुरुषोत्तमपुर ग्रामवासी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >