पटना में सहरसा की शांभवी झा के गायन की गूंज, मंत्रियों ने की सराहना

सहरसा की उभरती गायिका शांभवी झा ने पटना में 'मंगल पाण्डेय केवल सच सम्मान' समारोह में अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों सहित कई गणमान्य लोगों ने उनकी प्रस्तुति की जमकर सराहना की.

सहरसा : जिले के कहरा प्रखंड के चैनपुर गांव एवं नगर निगम क्षेत्र के डॉ रहमान चौक निवासी पंडित तरुण झा की पुत्री शांभवी झा ने राजधानी पटना में आयोजित 'मंगल पाण्डेय केवल सच सम्मान' समारोह में अपने मधुर गायन से श्रोताओं का दिल जीत लिया. सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी प्रस्तुति को उपस्थित मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने खूब सराहा.

मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, कला, संस्कृति एवं खनन मंत्री प्रमोद कुमार, शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी, सहरसा सदर विधायक आई.पी. गुप्ता, संपादक ब्रजेश मिश्रा एवं नीलेन्दु झा सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शांभवी झा के गायन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

संगीत की मिली पारिवारिक विरासत

शांभवी झा कोसी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान के संस्थापक पंडित तरुण झा तथा वरिष्ठ कवयित्री अंजु झा की पुत्री हैं. संगीत के क्षेत्र में उन्हें प्रो. गौतम सिंह एवं भारती सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त है. दोनों गुरुओं ने भी उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बिखेर चुकी हैं प्रतिभा

शांभवी झा इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सवों में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं. पटना में मिली इस नई सफलता से उनके पैतृक गांव चैनपुर सहित पूरे सहरसा जिले में खुशी का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay kumar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >