सहरसा सदर अस्पताल में सिर्फ एक गायनी डॉक्टर, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद

Saharsa Sadar Hospital OPD : अगर सोमवार को मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में इलाज कराने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को महिला मरीजों की भीड़ अधिक रहने की संभावना है. ऐसे में घर से निकलने से पहले डॉक्टरों की ड्यूटी जरूर जान लें.

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट

Saharsa Sadar Hospital OPD: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में सोमवार को सभी विभागों की ओपीडी सेवा संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में डॉक्टरों की तैनाती कर दी है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके. खास बात यह है कि सोमवार को गायनी ओपीडी में सिर्फ एक महिला चिकित्सक डॉ प्रभा वर्मा मरीजों को परामर्श देंगी. रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को महिला मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है.

महिला मरीजों की बढ़ सकती है भीड़

मॉडल सदर अस्पताल के गायनी विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं. यहां महिलाओं को नियमित जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिलती है. लेकिन रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को स्त्री रोग विभाग में अधिक भीड़ होने की संभावना है. ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है.

इन विभागों में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

सोमवार को पुरुष बाह्य विभाग में डॉ जयंत आशीष, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, स्त्री रोग विभाग में डॉ प्रभा वर्मा, शिशु विभाग में डॉ अरविंद कुमार और अस्थि विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन मरीजों का इलाज करेंगे.

इसके अलावा शल्य विभाग में डॉ सुशील कुमार आजाद, दंत विभाग में डॉ संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार तथा एसएनसीयू में डॉ महबूब आलम की ड्यूटी लगाई गई है.

24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा

अस्पताल की इमरजेंसी सेवा सोमवार को भी 24 घंटे संचालित रहेगी. सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ अनिल कुमार, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक डॉ आशीष कुमार और रात 10 बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ रोहित कुमार इमरजेंसी में मरीजों का इलाज करेंगे.

सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ प्रभा शंकर सुमन तथा फिजिशियन ऑन कॉल और आईसीयू की जिम्मेदारी डॉ जयंत आशीष संभालेंगे.

Saharsa Sadar Hospital OPD : प्रसव कक्ष में भी डॉक्टरों की तैनाती

आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक डॉ नेहा की ड्यूटी रहेगी, जबकि रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ कुमारी भारती सेवाएं देंगी.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम चार बजे से छह बजे तक निर्धारित किया गया है. वहीं मरीजों का पंजीयन सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम चार बजे तक होगा. पंजीयन शुल्क मात्र दो रुपये रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस

एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >